फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हर एक पहलू की जांच करने में जुटी पुलिस

हर एक पहलू की जांच करने में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
हर एक पहलू की जांच करने में जुटी पुलिस
औरैया। कुदरकोट चौकी क्षेत्र के ग्राम मानीकोठी में एक नव विवाहिता की उसके ही ससुरालीजनों द्वारा गला घोंटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस सामने आ रहे कई तथ्यों की जांच करने में जुटी हुई है। इस मामले में बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर द्वारा शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता द्वारा कोर्ट में एक हलफनामा दिए जाने की बात बताई गई है, जिसमेें उसने स्वयं द्वारा फांसी लगा लेने पर ससुरालीजनों को दोषी न माने जाने की बात लिखी है।
विज्ञापन



कानपुर देहात के थाना कैंजरी रसूलाबाद निवासी फूल सिंह की चार पुत्रियां व दो भाइयों में सबसे बड़ी पुत्री काजल उर्फ रवीना की हत्या के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। इस मामले में मृतका के पिता फूल सिंह द्वारा पुत्री की ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पिता ने बताया कि उन्हें ससुरालीजनों द्वारा पुत्री की तबियत खराब होने की जानकारी देते हुए जल्दी आने की बात कही गई थी लेकिन जब वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो वहां पुत्री का शव देखने को मिला। उधर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए बिधूना कोतवाली इंस्पेक्टर सुधीर सिंह का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद किसी मामले को लेकर ससुरालीजनों द्वारा महिला को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसमें उसने कोर्ट में अपने ससुरालीजनों के पक्ष में एक हलफनामा दिया था। जिसमें उसने किसी भी घटना के लिए अपने ससुरालीजनों को दोषी न माने जाने की बात लिखी थी। बताया कि पुलिस की जांच में इस मामले की भी शामिल किया गया है। वहीं मौैत की जानकारी होने पर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed