फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ससुरालीजनों से मेरी दूध पीती बच्ची मुझे दिलवा दो

ससुरालीजनों से मेरी दूध पीती बच्ची मुझे दिलवा दो

Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों से मेरी दूध पीती बच्ची मुझे दिलवा दो
औरैया। एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी बिटिया को ससुरालीजनों से वापस दिलवा दें। उसने बताया है कि ससुरालीजनों पर पांच लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने पर हाईवे पर छोड़ दिया। उसकी डेढ़ साल की बच्ची को भी छीन ले गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पूजा उर्फ माला (21) पुत्री लक्ष्मण सिंह निवासी मोहल्ला बनारसीदास ने बताया कि उसकी शादी 2016 में चंद्रशेखर के साथ हुई थी। ससुरालीजन एक मकान व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे और जब उसकी मां, भाई व अन्य रिश्तेदार चौथी की विदा कराने उसकी ससुराल पहुंचे तो बदायूं में एक मकान खरीदकर देने व दुकान के लिए एक लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई। जब भाई ने रिश्तेदारों को बीच बिठाकर बातचीत की तब उसकी विदा की जा सकी। ससुरालीजनों का उत्पीड़न बढ़ता ही गया।
विज्ञापन


इस बीच उसके एक पुत्री हुई, जो वर्तमान में डेढ़ साल की है। बताया कि उसके ससुरालीजनों ने 21 दिसंबर को उसको मारापीटा और फिर कार से औरैया ले आए। यहां जालौन चौराहे पर उसकी डेढ़ साल की मासूम को उससे छीनकर उससे कहा कि वह घर से पांच लाख रुपये ले आए। वह बनारसीदास मोहल्ला स्थित घर पहुंची और मायके वालों को जानकारी दी। इस पर वे उसके साथ जालौन चौराहे पहुंचे। काफी संख्या में परिजनों को आते देख वहां मौजूद ससुराली पुत्री को लेकर कार से इटावा की तरफ भाग गए। महिला ने बताया कि उसने तभी यूपी 100 पुलिस को फोन से घटना की सूचना देने को लगाया लेकिन फोन नहीं लग सका। पीड़िता ने एसपी से पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के अलावा उसकी मासूम पुत्री को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दहेज के लिए ससुरालीजनों ने मासूम को छीनकर विवाहिता को हाईवे पर उतारा
-मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed