{"_id":"5bb270a7867a552c9418b7de","slug":"41538420903-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके से 25 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके से 25 हजार रुपये लूटे
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरपतिपुरा में देशी शराब की दुकान से गांव के ही एक युवक ने गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। सेल्समैन का आरोप है कि युवक शराब के क्वार्टर भी ले गया है। सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी है।
सुरपतिपुरा में देशी शराब ठेका के सेल्समैन अमर सिंह ने बताया कि गांव के मुंशी सिंह पुत्र हरसहाय रविवार की रात दुकान पर आया और बिना रुपये दिए ही शराब देने की जिद करने लगा।
जब उसने इनकार किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। देखते ही देखते मुंशी दुकान के भीतर घुस आया और मारपीट करते हुए गुल्लक में रखे 25 हजार रुपये व कुछ क्वार्टर शराब लेकर भाग गया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था।
विज्ञापन
अमर ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल का कहना है कि शराब खरीदने को लेकर मारपीट हुई है। लूट की बात गलत है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सुरपतिपुरा ठेके के सेल्समैन ने लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो