{"_id":"5b2fe5204f1c1bb51e8b7a6c","slug":"41529865504-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग दल से अभद्रता, लाइनमैन पर तानी बंदूक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग दल से अभद्रता, लाइनमैन पर तानी बंदूक
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा। नगर पंचायत में चेकिंग करने के लिए निकली बिजली विभाग की टीम से एक उपभोक्ता ने अभद्रता की, जब लाइनमैन ने कनेक्शन काटने का प्रयास किया तो एक युवक ने लाइनमैन पर बंदूक तान दी। इससे वहां पर हड़कंप मच गया और टीम के कर्मचारी इधर-उधर भागे। अवर अभियंता ने मामले की तहरीर थाने में दे दी है। वहीं उपभोक्ता ने कर्मचारी के नशे में होने का आरोप लगाया है।
अवर अभियंता अमित कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह लाइनमैनों के साथ नगर पंचायत व आसपास के गांवों में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चेकिंग टीम जगम्मनपुर रोड निवासी उपभोक्ता रविंद्र कुमार के घर पर पहुंची और बिल मांगा।
बकायेदारी देख टीम ने जमा करने को कहा इस पर उपभोक्ता भड़क कर अभद्रता करने लगा। जेई का आरोप है कि जैसे ही उपभोक्ता का कनेक्शन काटने को लाइनमैन से कहा गया। वैसे ही उपभोक्ता के चबूतरे पर बैठे युवक ने लाइनमैन की कनपटी पर बंदूक सटा दी। यह देख बिजली विभाग की टीम में भगदड़ मच गई। अवर अभियंता ने बताया कि बंदूक तानने वाला युवक उपभोक्ता का
विज्ञापन
भतीजा देवेश पुत्र राजकुमार निवासी सिद्धपुरा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के
बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपभोक्ता का आरोप है कि बिजली विभाग की टीम में कई कर्मचारी नशे में थे और अभद्रता कर रहे थे। वह भी तहरीर देंगे। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ता के भतीजे ने दिखाई दबंगई, दी धमकी, जेई ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो