फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चोरी के आरोप में पति को जेल भेजा, सदमे में पत्नी ने तोड़ा दम

चोरी के आरोप में पति को जेल भेजा, सदमे में पत्नी ने तोड़ा दम

Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में पति को जेल भेजा, सदमे में पत्नी ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेल नगर निवासी एक युवक को बिधूना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने की सूचना पर सदमे में पत्नी ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव को कोतवाली गेट के बाहर रखकर घेराव किया। इसी बीच कोतवाली में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा कर निकल रहे एसपी संजीव त्यागी ने परिजनों से बात की। परिजनों ने एसपी से कहा कि उसके बेटे को चार दिन से पुलिस ने पकड़ कर था। उन्होंने परिजनों को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।

मोबाइल चोरी के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने रविवार को कसबा दलेलनगर निवासी तारिक पुत्र हबीब को जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस से मिलकर युवक को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की गुहार लगाई। जब तारिक को जेल भेजने की जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसको सदमा लग गया। जिससे उसने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और शव को कोतवाली गेट के बाहर रखकर हंगामा किया। उसी दौरान कोतवाली में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा कर लौट रहे एसपी संजीव त्यागी ने हंगामा होते देखा तो गाड़ी गेट पर खड़ी कर उन्होंने मामले की जानकारी की। परिजनों ने एसपी को घटना की पूरी जानकारी दी। एसपी से परिजनों ने कहा कि चार दिन पहले पुलिस ने उसके बेटे को पकड़कर थाने में रखा था। इस पर उन्होंने परिजनों ने कहा कि पहले वह महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाएं जिससे यह पता चल सके कि उसकी मौत किस कारण से हुई है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी बिधूना अखिलेश मिश्रा का कहना कि युवक चोरी के मामले का आरोपी था। उसे अन्य आरोपियों के साथ रविवार को ही पकड़ा गया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।आरोपी युवक की पत्नी अस्वस्थ थी। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, जिला अस्पताल में पंचनामा भरे जाने के लिए महिला के शव को पहुंचाया गया। जहां पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मोहम्मद इरशाद ने पहुंचकर परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी की।
विज्ञापन


- चोरी के आरोप में पति को जेल भेजा, सदमे में पत्नी ने तोड़ा दम
- आक्रोशित परिजनों ने शव को कोतवाली के बाहर रखकर किया घेराव
- एसपी ने पीड़ितों को जांच कर कार्रवाई करने का दिया भरोसा
- चार दिन पहले बिधूना पुलिस ने आरोपी को लिया था हिरासत में































































































































































































































































































































फोटो21एयआरपी 08- कोतवाली के बाहर परिजनों से बात करते एसपी संजीव त्यागी।
फोटो21एयूआरपी 09-रोते बिलखते परिजन।
फोटो21एयूआरपी 10- परिजनों को समझाती कोतवाली पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed