{"_id":"59d7c8ba4f1c1b6f548b610b","slug":"41507313850-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के कारण मंहगा हुआ सामान लड़के ने किया शादी से मना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएसटी के कारण मंहगा हुआ सामान लड़के ने किया शादी से मना
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के गांव किशनपुर में गोदभराई के बाद वर पक्ष ने महंगाई का हवाला देकर शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने थाने में गुहार लगाई है।
पुलिस को दिए शिकायतीपत्र मेें किशनपुर निवासी लड़की के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी इटावा के पास फूटाताल निवासी एक बड़े कारोबारी के बेटे से दो अक्तूबर 2016 में तय की थी। इसके बाद वर पक्ष ने किशनपुर आकर गोदभराई की रस्म भी पूरी की थी। शादी में कुल 11 लाख रुपए देने की बात तय हुई और उसने वर पक्ष को लगभग आठ लाख रुपए दे दिए।
जब उसने शादी की तिथि तय करने के लिए कहा तो लड़के के पिता ने कहा कि वर्ष 2016 अमांगलिक है इसलिए 2017 मे शादी करेंगे। एक वर्ष बीत जाने के बाद जब उसने जब दोबारा शादी की चर्चा की तो वर पक्ष ने कहा कि एक वर्ष में जीएसटी के कारण बहुत मंहगाई बढ़ गई है। अब चार लाख रुपए और अतिरिक्त देने पड़ेंगे अन्यथा शादी नहीं होगी। उसने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
-महंगाई का हवाला देकर शादी करने से इंकार