{"_id":"5b6496774f1c1bb8538b6ca5","slug":"3-45-lakhs-from-retired-banker-in-case-of-measles-graft","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंककर्मी से 3.45 लाख की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड बैंककर्मी से 3.45 लाख की टप्पेबाजी

Updated Fri, 03 Aug 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी बैंक में सीसीटीवी फुटेज की जांच करती कोतवाली पुलिस
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बैंक से रुपये लेकर निकले रिटायर्ड बैंक कर्मी का थैला ब्लेड से काटकर महिला टप्पेबाजों ने उसमें रखे लाखों रुपये पार कर दिए। कटा थैला देख शोर मचाने पर महिला टप्पेबाज सड़क पर रुपये फेंककर भाग निकली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी से फुटेज लेने के बाद युवतियों की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे रिटायर्ड बैंक कर्मी मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी राम विलास ने पंजाब नेशनल बैंक से अपने खाते से तीन लाख 45 हजार रुपये निकाले और बाहर खड़ी बाइक पर थैला टांग दिया। रामविलास ने बताया कि इसी दौरान दो युवतियां उसकी बाइक के पास आकर खड़ी हो गईं, वह बाइक निकालने लगा। तभी एक युवती ने थैले से पैसे पार किए। युवतियों को तेजी से भागता देख उसे शक हुआ, उसने थैले को कटा देखा थैले में मात्र 5000 रुपये पड़े थे, उसने शोर मचा दिया। जिस पर कुछ लोग युवतियों की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख युवतियों ने सड़क पर रुपये फेंक दिए। कुछ लोगों ने एक युवती को पकड़ लिया। वह सड़क से पैसे उठाने लगे, तभी युवती भाग निकली।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर सीसीटीवी के फुटेज लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला को घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद पुलिस युवतियाें की तलाश में जुट गई है। अहम बात यह है कि अभी तक शहर में टप्पेबाज युवकों का कहर बना हुआ था लेकिन टप्पेबाज युवतियों के गैंग के आ जाने से आम लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।