फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बैंक से रुपये निकालकर जा रही बाइक सवार महिला से झोला छीना

बैंक से रुपये निकालकर जा रही बाइक सवार महिला से झोला छीना

Thu, 14 Mar 2019 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर जा रही बाइक सवार महिला से झोला छीना

विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बैंक से रुपया निकालकर पुत्र के साथ बाइक से घर जा रही महिला से दो बाइक सवार युवकों ने रुपयों का झोला छीन लिया। महिला के पुत्र ने कोतवाली में जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर जल्द खुलासे की बात कही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसुआ निवासी राघवेंद्र सिंह मां कुसुमलता के साथ मंगलवार को घर जा रहा था। कुसुमलता ने बिधूना की एक बैंक शाखा से 20 हजार रुपये निकाले थे और उन्हें झोले में रख लिया था। झोले में गाड़ी के कागजात, बैंक की दो पासबुक व अन्य कागजात थे।
विज्ञापन


बिधूना-अछल्दा मार्ग पर रैपिड ग्लोबल स्कूल के पास पुलिया पर बाइक पर सवार दो युवक आए और कुसुमलता के हाथ से झोला छीनकर भाग गए। राघवेंद्र ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना सही है तो घटना को जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रैपिड ग्लोबल स्कूल के पास बाइक सवारों ने दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed