{"_id":"5bfae2a8bdec2241c0593acf","slug":"21543168680-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और एक लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और एक लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पाता (औरैया)। कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दहेजलोभियों ने विवाहिता से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर जहूर अली निवासी रेनू देवी पुत्री लेखपाल दोहरे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसकी शादी आठ मार्च 2018 को नूतन पुत्र ज्ञानप्रकाश दोहरे निवासी ग्राम भूलपुरा थाना इकदिल जिला इटावा (वर्तमान निवास-हरिजन बस्ती संगम बिहार साउथ दिल्ली) के साथ हुई थी। बताया कि शादी के कुछ ही महीने पर उसके पति, सास, ससुर और देवर ने उससे मायके से एक लाख रुपये नगद और कार लाने की बात कही। जब पिता ने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर 18 नवंबर को पति नूतन, सास सरोजनी देवी, ससुर ज्ञान प्रकाश, देवर अंशु व सर्वेश, होरीलाल ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।