फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पैसों की लालच में मां ने ही बेच दी बेटियां

पैसों की लालच में मां ने ही बेच दी बेटियां

Sat, 24 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
पैसों की लालच में मां ने ही बेच दी बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में एक मां पर दो बेटियों को बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि मां ने छह लाख रुपये लेकर नाबालिग बेटियों को भरतपुर निवासी अधेड़ को बेच दिया। वहां वह उनके साथ जोर जबरदस्ती करता था और मारता पीटता था। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर आई किशोरी ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने किशोरी के पिता और उसे खरीदने के आरोपी भरतपुर निवासी को बुलाया है। फिलहाल इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
सदर कोतवाली में शनिवार को बदहवास स्थिति में पहुंची किशोरी ने अपना परिचय अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी बताया। कहा कि उसकी मां ने उसे और उसकी छोटी बहन को राजस्थान के भरतपुर जिले के महगाम निवासी के हाथ नवंबर 2017 में छह लाख में बेंच दिया। आरोप लगाया कि महगाम निवासी प्रेमपाल (40) व गोविंद (35) दोनों को अपने घर ले गए। उसके साथ जोर जबरदस्ती की। उन्हें घर में कैद कर लिया। उनके साथ मारपीट भी होने लगी। प्रेमपाल ने खुद को पति बताते हुए उसके गले में बेल्ट लगाकर जान से मारने की धमकी दी। छोटी बहन के चीखने पर गांव के लोग आ गए तो जान बची। 20 मार्च को वह शौचालय जाने की बात कह कर निकली और भाग निकली। हाईवे पर ट्रक ड्राइवर से मदद ली और आगरा पहुंची। वहां अपनी दोनों सोने की अंगूठी बेंच दी। इसके किराये का इंतजाम हुआ। वहां से 22 को मथुरा पहुंची। इस बीच उसने ट्रक ड्राइवर के मोबाइल से खरीदने वाले प्रेमपाल को फोन करके अपने को सूरत में होने की बात कहते हुए ढूंढने के लिए मना कर दिया। बताया कि मथुरा में वह एक धार्मिक स्थल के पास छुपी रही। 23 मार्च की रात वह मथुरा से ट्रक से औरैया कोतवाली पहुंची। कोतवाली इंस्पेक्टर मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उसकी बड़ी बहन और बहनोई आ गए हैं। उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पिता के मथुरा में मजदूरी करने की बात सामने आई है। उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिस महिला पर बेचने का आरोप लगा है वह मथुरा में ही ब्रेड की फैक्ट्री खोल रखी है। भरतपुर कोतवाली इंस्पेक्टर से संपर्क किया गया। उसने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज है। भरतपुर से पुलिस के साथ किशोरी का पति समेत अन्य ससुरालीजन रविवार को औरैया आएंगे। साथ ही किशोरी के माता-पिता भी मथुरा से आएंगे। इसके बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन


अपने बहन व बहनोई के पास जाना चाहती है प्रियंका
पीड़िता ने बताया कि उसको बेचने को लेकर उसके बहन व बहनोई ने उसकी मां से कहा सुनी हुई थी। लेकिन उनकी भी एक न चली। बताया कि उसके बहन व बहनोई ही अब उसका सहारा हैं। वह उन्हीं के पास जाना चाहती है। वहीं अब उसे अपनी छोटी बहन की बहुत चिंता हो रही है। पता नहीं वह लोग उसके साथ क्या व्यवहार कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पैसों की लालच में मां दो बेटियों को बेचा
- मां ने मिले पैसे से ब्रेड बनाने वाली फैक्ट्री खोली
- एक बहन ने कोतवाली में बताई पूरी दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed