फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Accused wanted for cow slaughter under the guise of a dairy-carrying a reward of 3,000-arrested after 48 days.

भोपाल: डेयरी की आड़ में गोकशी का आरोप, 48 दिन से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 07:25 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 07:25 PM IST
सार

Madhya Pradesh News: भोपाल पुलिस ने डेयरी की आड़ में कथित गोकशी के मामले में 48 दिनों से फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार था।
 

विज्ञापन
Accused wanted for cow slaughter under the guise of a dairy-carrying a reward of 3,000-arrested after 48 days.
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डेयरी की आड़ में गोकशी के काले कारोबार में शामिल फरार आरोपी को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी लम्बू उर्फ नफीस (44) पिछले 48 दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 की ओर से तीन हजार रुपये का नकद इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को सात दुकान कलारी के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 17 जुलाई 2026 को सामने आया था। शिकायतकर्ता लखन यादव की सूचना पर निशातपुरा पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने करोंद क्षेत्र स्थित एक डेयरी परिसर में दबिश दी थी। डेयरी की आड़ में चलाए जा रहे इस कथित अवैध गोकशी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक सीएनजी ऑटो बरामद किया था, जिसके अंदर से मृत गाय का शव मिला था। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश फैल गया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


मामले में पहले ही हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
घटना वाले दिन ही पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी अजीज और उसके बेटे आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश तेज की गई। जांच के दौरान सिलसिलेवार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस प्रकरण में शामिल अजीज खान, आसिफ, अनीस, जुबेर और इकराम कुरैशी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 दिन तक ठिकाने बदलता रहा
मुख्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी लम्बू उर्फ नफीस लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। 3 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सात दुकान कलारी के आसपास देखा गया है। निशातपुरा पुलिस की विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुराने आपराधिक मामले में भी दर्ज है नाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लम्बू न केवल गोकशी के इस मामले में संलिप्त था, बल्कि उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ राजधानी के हनुमानगंज थाने में मारपीट और अड़बाजी का मामला दर्ज बताया गया है।


गिरोह के संपर्क और लेनदेन की भी होगी जांच
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों और वित्तीय लेनदेन के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा कथित अवैध गतिविधियों का नेटवर्क किस तरह संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed