फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अपहरण व हत्या में तीन को उम्रकैद

अपहरण व हत्या में तीन को उम्रकैद

Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अपहरण व हत्या में तीन को उम्रकैद
उरई। दलित का अपहरण कर हत्या के मामले में दोष सिद्ध होने पर स्पेशल जज एससीएसटी श्रीनाथ सिंह ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अलग-अलग धाराओं में तीनों पर 57-57 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया।
विज्ञापन


लोक अभियोजक संतराम वर्मा ने बताया कि ग्राम जलालपुर चिरगुवां थाना चुर्खी निवासी वादी ताराचंद पुत्र छोटेलाल व उसका भाई विजय 22 नवंबर 2012 को अपने घर के बाहर बैठकर रात के वक्त आग ताप रहे थे। तभी गांव के ही शिशुपाल पुत्र सोबरान यादव, संदीप उर्फ मंगल पुत्र लल्लू यादव व रामसेवक पुत्र हरदास आए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान ताराचंद के चिल्लाने पर उसके पिता छोटेलाल, पत्नी गोमती व पुत्र शुभम घर से निकलकर आए। इस दौरान अभियुक्तों ने सभी के साथ अभद्रता कर मारपीट की। सभी लोग जान बचाने के लिए घर के अंदर की ओर भागे। अभियुक्त छोटे लाल को पकड़कर मारते पीटते अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन छोटे लाल की लाश उसके ही खेत में मिली। इस मामले की तहरीर ताराचंद ने 23 नवंबर को दी। वादी ताराचंद, छोटे भाई विजय, पत्नी गोमती व पुत्र शुभम भी घटना में घायल हुए थे। इनकी गवाही पर न्यायाधीश ने शुक्रवार को तीनों अभियुक्तों को अपहरण, हत्या व एससीएसटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीनों पर 57-57 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया।

घर से खींच कर ले गए थे आरोपी
दूसरे दिन खेत पर मिला था शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed