फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सूने घर से चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई

सूने घर से चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई

Wed, 23 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
सूने घर से चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कोंच (जालौन)। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलैला में सोमवार रात चोरों ने एक घर में धावा बोल कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना के समय घर के लोग बाहर गए हुए थे। पुलिस का कहना है कि कुल कितना सामान गया है, इसकी जानकारी घरवालों के आने के बाद ही ठीक से हो सकेगी।


ग्राम फुलैला निवासी मानसिंह प्रजापति पुत्र गंगाप्रसाद सपरिवार रिश्तेदारी में किसी भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सोमवार की रात घर में घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी अलमारी से लाखों के जेवर नगदी पार कर दी। मंगलवार की सुबह पास में रहने वालों ने जब किवाड़ खुले देखे तो अंदर जाकर देखा। वहां सारा माल असबाब तितर बितर था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। दो-तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। इलाकाई लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त न के बराबर होती है। इससे भी चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। कोतवाल सत्यदेव का कहना है कि चोरी के सामान की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। घर के मालिक के देर शाम तक लौटने की संभावना है। फिलहाल घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही परिणाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घर से चोरों ने जेवर नगदी उड़ाई
-पुलिस ने पूछताछ कर संदिग्धों को उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed