{"_id":"5c13f22ebdec2253b63f96bb","slug":"201544811054-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह में महिला कुएं में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक कलह में महिला कुएं में कूदी
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। पारिवारिक कलह के चलते महिला कुएं में कूद गई। आनन फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी लीना (40) ने शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर घर के बाहर बने कुएं में छलांग लगा दी। लीना की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन दौड़े।
इसके बाद कुछ ग्रामीण कुएं में उतरे और लीना को बाहर निकाला। कुएं का पानी ठंडा होने से लीना की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि लीना की मानसिक रूप से बीमार है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।