फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो दुकानों के ताले तोड़ ढाई लाख का सामान चुराया

दो दुकानों के ताले तोड़ ढाई लाख का सामान चुराया

Wed, 21 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों के ताले तोड़ ढाई लाख का सामान चुराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के असू गांव में मुख्य चौराहे पर स्थित जय मां वैष्णो मोबाइल सेंटर व जूता चप्पल की दुकान का मंगलवार रात चोराें ने ताला तोड़ दिया। चोर दोनों दुकानों से लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह लोगाें ने दुकानदारों को फोन से घटना की सूचना दी। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।घटना से जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं व्यापारियों में आक्रोश है।

सहायल में मुख्य चौराहे पर असू गांव निवासी सेंपी की जय मां वैष्णों मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने उक्त दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे पचास मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरा, लैपटॉप, 20 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन व अन्य सामान पार कर दिया। वहीं चोरों ने उसी से सटी दूसरी बबलू की जूता चप्पल की दूकान से चोरों का ताला तोड़कर उससे एक लाख बीस हजार रुपये का माल पार कर दिया। दो दुकानों में चोरियाें से व्यापारियों में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की है। एसओ सहायल अखिलेश यादव ने बताया कि वह सुबह से कसबे में ही हैं पर उन्हें इन चोरियों की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


- दो दुकानों के ताले तोड़ ढाई लाख का सामान चुराया
- मुख्य चौराहे पर हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो21एयूआरपी 41-दुकान से चोरी गए सामान की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार

फोटो21एयूआरपी 41-दुकान से चोरी गए सामान की जानकारी देता पीड़ित दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed