फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एक दर्जन सीज किए गए ट्रकों के मामले में अवैध खनन की होगी कार्रवाई

एक दर्जन सीज किए गए ट्रकों के मामले में अवैध खनन की होगी कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
एक दर्जन सीज किए गए ट्रकों के मामले में अवैध खनन की होगी कार्रवाई
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के समीप एक ढाबे के पास पकड़े गए 12 ट्रकों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई के मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर खनन अधिकारी की ओर से अवैध खनन की कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला ने टोल प्लाजा के समीप स्थित एक ढाबे के पास हाईवे की सर्विस रोड पर खड़े बालू लदे 12 ट्रकों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की थी। वहीं उन्होंने खनन अधिकारी को भी उन लोगों के खिलाफ अवैध खनन की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला ने बताया कि अभी एआरटीओ ने ओवरलोड की कार्रवाई करते हुए एक दर्जन ट्रकों को सीज किया है । वहीं खनन अधिकारी को भी अवैध खनन की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के उपरांत अवैध खनन की भी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन


अजीतमल (औरैया)। हाईवे पर इन दिनों मौरंग और बालू लदे ट्रकों की भरमार है। स्थिति यह है कि हाईवे किनारे बने ढाबों पर दिनरात ओवरलोड ट्रकों की लाइनें देखी जा सकती हैं। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को ढाबों पर खड़े ट्रकों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला की ओर से की गई कार्रवाई के बाद दूसरे दिन ढाबों के बाहर से ओवरलोड ट्रक नदारत रहे। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों का यह सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा है। बावजूद इस जानकारी के बाद भी इन वाहनों पर एआरटीओ की कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि ज्वांइट मजिस्ट्रेट की नजर पड़ने पर इन ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-लंबे समय से चल रहा ओवरलोडिंग का अवैध कारोबार
-ढाबे के पास हाईवे से पकड़े गए थे बालू लदे 12 ट्रक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed