फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास

एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास

Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम को तोड़ने का प्रयास
बंगरा। कस्बा बंगरा में लगी एसबीआई की एटीएम मशीन को चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया। सुबह इलाकाई लोगों सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं एटीएम के संरक्षक ने चौकी में तहरीर दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


माधौगढ़ के बंगरा में तिराहे के पास एसबीआई की एटीएम मशीन लगी हुई है। शनिवार रात कुछ चोरों ने मशीन का लॉक तोड़ने की कोशिश की। सफल न होने पर भाग निकले। सुबह जब कुछ उपभोक्ता मशीन से रुपये निकालने पहुंचे तो उन्होंने मशीन में कई निशान देखे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एटीएम संरक्षक उदित श्रीधर को सूचना दी। उदित ने वहां पहुंचकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर इलाकाई लोगों से पूछताछ भी की। एटीएम संरक्षक उदित ने चौकी में एटीएम में चोरी के प्रयास की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी को काली पॉलीथिन से किया बंद
चोरों ने एटीएम मशीन तक पहुंचते ही सबसे पहले मशीन के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को काली पॉलीथिन से ढक दिया, जिससे उनके चेहरे कैमरे में कैद न हो सकें। इसके बाद वह इत्मिनान से अपने कारनामे को अंजाम देने की कोशिश में जुट गए, पर सफल नहीं हुए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज साफ कराने के लिए प्रयोगशाला भेज रही है, जिससे चोरों के चेहरे साफ नजर आ सकें।

माधौगढ़ के बंगरा का मामला, पुलिस ने शटर में डलवाया ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed