फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   चूल्हे से निकली चिंगारी से दो घर राख

चूल्हे से निकली चिंगारी से दो घर राख

Tue, 17 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे से निकली चिंगारी  से दो घर राख
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना में दो कच्चे घरों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण दौड़ कर आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी पूरी गृहस्थी जल गई। आग लगने की वजह चूल्हे से उड़ी चिंगारी छप्पर पर गिरने से बताई जा रही है। आग से करीब 50 हजार हजार का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम मुहाना निवासी ब्रजपाल पुत्र दीनदयाल के घर में मंगलवार की शाम खाना बन रहा था। तभी अचानक उसके कच्चे घर में रखे छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में उसे अगल बगल स्थित दोनों घर आ गए। आग की लपटें तेज होते ही घर वालों ने बाहर की ओर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


घर में आग लगी देख गांव में अफरा तरफी मच गई। ग्रामीण दौड़ कर आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बाल्टियों से भर भर कर पानी डाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके, लेकिन तब तक ब्रजपाल व उसके लड़के धीरेंद्र के घर में रखी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की वजह चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर गिरना बताई जा रही है। गृहस्थी जली देख ब्रजपाल व धीरेंद्र बदहवास हो गई। आग से करीब दोनों घरों का 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

-डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना की घटना
-आग से करीब 50 हजार का हुआ नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed