फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शव गायब करने का पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

शव गायब करने का पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

Tue, 23 Apr 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
शव गायब करने का पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप
औरैया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम सधवापुर निवासी पिता ने सीओ को शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप लगाया है। उसने मामला दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



सीओ सिटी श्यौदान सिंह को दिए पत्र में शिवराम निवासी सधवापुर ने बताया कि उसकी पुत्री रमाकांती की शादी पांच साल पहले ग्राम उद्यमपुर निवासी सर्वेंद्र कुमार पुत्र सिपाही लाल से हुई थी। इस बीच उसकी पुत्री के एक पुत्र अनमोल (5) पैदा हुआ। 21 अप्रैल को उसके पुत्र के बच्चे की छठी थी, जिसमें उसकी दोनों पुत्रियां ममता निवासी चमरौआ व रमाकांती निवासी ग्राम उद्यमपुर अपने पुत्र अनमोल के साथ आईं। बताया कि दूसरे दिन 22 अप्रैल को कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसकी बड़ी पुत्री ममता व छोटी रमाकांती को आना था। रमाकांती पुत्र अनमोल के साथ चचेरे जेठ निवासी औरैया के घर चली गईं। इस बात की जानकारी उसे बड़ी पुत्री ममता ने दी थी। बताया कि बड़ी पुत्री ने बताया कि उसकी एक बार फोन से रमाकांती से बात हुई।
विज्ञापन


इसके बाद फोन स्विच ऑफ बताने लगा। जब पुत्री के चचेरे जेठ के घर जाकर पता किया तो उसने दोनों के वहां न आने की जानकारी दी। उद्यमपुर पहुंचा तो वहां पर भी दोनों नहीं मिले। दामाद, देवर व उसकी पत्नी के अलावा ससुर से जानकारी की तो वे लोग गाली गलौज करने लगे। साथ ही ससुरालीजनों ने कहा कि उन्होंने रमाकांती की हत्या कर दी है। तुम्हें जो कुछ करना हो कर लो। उसने सीओ से पुत्री के ससुरालीजनों पर पुत्री व नाती की हत्या कर शवों को गायब कर दिए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed