{"_id":"5c631390bdec22738004f6a7","slug":"181549996944-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 36 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 36 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले भर के थानों में चलाए गए जुआरियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में छह थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 36 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 55 हजार से अधिक रुपये बरामद किए।
एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह को जिले में लगातार जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रहीं थी। इसको लेकर एसपी ने जिले भर की थाना पुलिस को जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए। जिले भर के थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान अछल्दा थाना पुलिस ने सात व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने 1800 रुपये बरामद किए।
दिबियापुर पुलिस ने आठ जुआरियों से 6080 रुपये, अयाना थाना पुलिस ने चार जुआरियों से 1440 रुपये, सदर कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरियों से 13 हजार चार सौ रुपये, बिधूना पुलिस ने नौ जुआरियों से 30890 रुपये तथा एरवाकटरा थाना पुलिस ने पांच जुआरियों से 1510 रुपये बरामद किए। पकड़े गए सभी जुआरियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
-छह थाना क्षेत्रों में पकड़े गए लोगों से 55 हजार रुपये किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो