फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   युवती की गला घोंटकर हत्या

युवती की गला घोंटकर हत्या

Fri, 11 Jan 2019 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
युवती की गला घोंटकर हत्या
औरैया। अपने घर से खेत में घास काटने निकली युवती की लाश एक खेत में शुक्रवार की रात बरामद की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कयास है कि गला दबाकर युवती की हत्या की गई है। हालांकि सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौही ककराही निवासी विनीता कठेरिया (32)पुत्री बेचेलाल शुक्रवार को दोपहर दो बजे अपने घर से खेत में घास काटने गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। वह उसकी खोज में खेतों की ओर गए तो एक खेत में उसकी लाश पड़ी पाई गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे दिबियापुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि युुवती की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला लग रहा है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। विनीता के पिता बेचेलाल ने बताया कि पुत्री की अब तक शादी नहीं हुई थी। वह घर में रहकर कामकाज करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दोपहर के समय घास काटने के लिए घर से निकली थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed