फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जेब से रुपए निकलने पर वृद्ध ने किया जान देने का प्रयास

जेब से रुपए निकलने पर वृद्ध ने किया जान देने का प्रयास

Sun, 18 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जेब से रुपए निकलने पर वृद्ध ने किया जान देने का प्रयास
उरई। घर से आंख बनवाने के लिए उरई आए वृद्ध की जेब से रास्ते में किसी ने 30 हजार रुपये पार कर दिए। उरई पहुंचने पर जेब से रुपये गायब देख उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद आरपीएफ ने उसे बचा लिया। लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से पैर में फैक्चर हो गया। पुलिस ने वृद्ध को 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


जालौन के सिहारी दाउदपुर निवासी संतराम (80) शनिवार की सुबह 9 बजे घर से उरई आंख बनवाने के लिए आ रहा था। वह घर से इलाज के लिए 30 हजार रुपये लेकर निकला था। रास्ते में किसी ने उसकी जेब से 30 हजार रुपये उड़ा दिए। जब वह उरई के जिला परिषद पर पहुंचे तो उन्हें जेब में रुपये न होने की जानकारी हुई। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने आत्महत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन


वह जिला परिषद से सीधे स्टेशन पहुुंचे और आरपीएफ थाने के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। वहां मौजूद आरपीएफ के कर्मचारियों ने उनको पकड़कर खींच लिया लेकिन उनका एक पैर ट्रेन की चपेट में आ गया । जिससे उनके पैर में फैक्चर होने के साथ ही चोटें भी आईं हैं। पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed