{"_id":"59ee1d854f1c1b6f548b8c39","slug":"181508777349-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले ईंट पत्थर
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सत्तीतालाब तकिया में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सत्तीतालाब तकिया निवासी फिरोज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि इरशाद, अंशार अली उसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। जब उसे बचाने दौड़े तो आरोपियों ने ईंट पत्थर चलाकर गंभीर रूपय से घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष से इरशाद ने दी तहरीर में बताया कि दादा, फिरोज व टेनी उसके साथ गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की और ईंट पत्थर चलाकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि झगड़े की सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।