{"_id":"59d90c334f1c1b71548b642a","slug":"181507396659-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की हत्या करने वाले तांत्रिक पर रासुका की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की हत्या करने वाले तांत्रिक पर रासुका की कार्रवाई
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद(औरैया)। आशा का पुर्वा गांव में नौ अगस्त को हुए बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की है। तांत्रिक अभी जेल में है।
आशा का पुर्वा निवासी प्रमोद कुमार की बेटी को मिरगी आती थी। कन्नौज के ठठिया निवासी तांत्रिक प्रेमचंद भगत उर्फ अर्जुन पुत्र रघुनाथ लोधी उसे तंत्र मंत्र के जरिए ठीक करने का दावा कर रहा था। वह इलाज के बहाने सात अगस्त को प्रमोद कुमार के घर आया। दो दिन उसी के घर पर रुका। नौ अगस्त को वह प्रमोद के बेटे विमल(6) को लेकर गायब हो गया। सुबह खोजबीन के दौरान विमल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कन्नौज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार की शाम थाना पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की है।