फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जालौन के बदमाशों ने की थी भतीजे से लूट

जालौन के बदमाशों ने की थी भतीजे से लूट

Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
जालौन के बदमाशों ने की थी भतीजे से लूट

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोंच (जालौन)। कोंच-उरई रोड पर कैथी के पास हुई विहिप अध्यक्ष के भतीजे की बाइक लूट के मामले में कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई है। लुटेरे जालौन के बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम के कोतवाल, एसएसआई और विवेचना कर रहे दरोगा ने जालौन में दबिश देकर चार संदिग्धों को उठाया है। पीड़ित से उनकी पहचान कराई जाएगी।


रविवार की रात लगभग नौ बजे पनयारा से अपने गांव हरदोई जा रहे विहिप अध्यक्ष सुशील दूरवार के भतीजे सिद्धार्थ के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की थी, जिसमें बदमाशों ने सिद्धार्थ को बांध कर खेतों में डाल दिया था और उनकी बाइक तथा दो मोबाइल, 12 सौ रुपये आदि लूट ले गए थे। मोबाइलों से जो लोकेशन पुलिस को मिल रही थी उससे बदमाश जालौन या आसपास से संबंधित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाल सत्यदेव सिंह, एसएसआई मनोज कुमार सिंह तथा मामले की विवेचना कर रहे सागर चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह ने दल बल के साथ उसी इलाके के कई गांवों में दबिशें दी हैं और कुछ संदिग्धों को उठाया भी है। कोतवाल का कहना है कि जल्दी ही मामला वर्क आउट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जालौन के बदमाशों ने की थी नेता के भतीजे से लूट
-विहिप नेता के रिश्तेदार का मामला, मोबाइल से मिली पुलिस को लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed