{"_id":"5c9263b2bdec2214283622ee","slug":"171553097650-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने पछैंया बस्ती में छापामारी कर दो भट्टियां पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली पुलिस ने पछैंया बस्ती में छापामारी कर दो भट्टियां पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर मोहल्ला बनारसीदास स्थित पछैंया बस्ती में भारी लाव लश्कर के साथ छापामारी की। होली पर्व पर अचानक पुलिस बल को छापे से घरों पर त्योहार की तैयारी कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो भट्ठियां बरामद कीं। साथ ही छह सौ किलोग्राम लहन नष्ट कर सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की।
सदर कोतवाली इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला पछैंया बस्ती में छापा मारा। इस मौके पर पुलिस ने घरों में जमकर तलाशी अभियान चलाया। अचानक पुलिस की छापेमारी होते देख घरों में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। इस मौके पर पुलिस ने दो घरों से शराब बनाने के उपकरण व दो भट्टियां बरामद की। इस संबंध में इंस्पेक्टर आलोक दुबे ने बताया कि मौके से छह सौ किलो लहन नष्ट किया। वहीं सौ लीटर शराब बरामद की। उधर पछैंया बस्ती के लोगों ने पर्व पर त्योहार के लिए बनाए जा रहे पकवान आदि की तैयारी के दौरान पुलिस की छापे पर गुस्सा जताया। कहा कि पुलिस के इस छापे से उनके घरों का सामान भी पूरा बिखरा दिया गया। इससे तैयारियां पूरी चौपट हो गईं।
छह सौ किलो लहन किया नष्ट, सौ लीटर कच्ची शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो