{"_id":"5c06c67dbdec2241773548f9","slug":"171543947901-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पिता पुत्र को युवकों ने पीटा, लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार पिता पुत्र को युवकों ने पीटा, लहूलुहान
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। ड्राई क्लीनर्स की दुकान पर कपड़ा उठाने आए युवकों ने दुकानदार व उसके पुत्र को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के दुकानदार दौड़े तो हमलावर भाग निकले। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका के सामने ड्राई क्लीनर्स के संचालक संजय हावर्ड की दुकान पर सोमवार की रात लगभग 9 बजे 5-6 युवक बाइकों पर सवार होकर पहुुंचेे। युवक अपने कपड़े मांगने लगे जिस पर दुकानदार ने भीड़ ज्यादा होने की बात कहकर थोड़ा रुकने को कहा।
इसी बात पर नाराज युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने संजय और उसके पिता पवन को जमकर पीटा। चीख पुकार से अफरा तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे जिसमें तीन हमलावरों को पहचानकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कोतवाल आरके सिंह का कहना है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही हैं। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।