फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बदमाशों ने महिला लिपिक का बैग लूटा

बदमाशों ने महिला लिपिक का बैग लूटा

Tue, 26 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला लिपिक का बैग लूटा
जालौन। उरई के लिए बस पकड़ने जा रही महिला का बैग बाइक सवार युवकों ने छीन लिया। बैग में 50 हजार रुपये के जेवर व 18 हजार रुपये थे। पीड़ित महिला ने सूचना कोतवाली में दी। महिला के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को उठाया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


औरैया निवासी उमा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह कुशवाहा औरैया में सिंचाई विभाग में लिपिक हैं। मंगलवार को वह अपने मायके गुरसरांय जा रही थीं। औरैया से वह प्राइवेट बस में जालौन तक आईं। इसके बाद सुबह लगभग देवनगर चौराहे पर उरई जाने वाली बस पकड़ने के लिए उतर गईं।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद एक रोडवेज बस उन्हें उरई जाने के लिए आती दिखी। हाथ देने पर बस कुछ दूरी पर जाकर रुकी। बस पकड़ने के लिए वह दौड़कर उस ओर जाने लगी तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने कंधे पर टंगे बैग को झटका देकर खींच लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग चले जाने पर उमा देवी ने कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता को पूरे मामले की जानकारी दी। महिला ने बताया कि उसके बैग में सोने की चेन, एक अंगूठी, एक टॉप्स व बच्चे की तीन हाय के साथ ही 18 हजार रुपये नगद भी थे। महिला के बताए अनुसार, बाइक व हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा एवं दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बस में बैठते समय बाइक सवारों ने की वारदात
दो युवकों को पकड़ पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed