फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trailer rams into Eeco car on Gwalior Highway; 6 injured.

Agra News: ग्वालियर हाईवे पर ट्राॅला ने ईको कार में मारी टक्कर, 6 घायल

Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trailer rams into Eeco car on Gwalior Highway; 6 injured.
सैंया। ग्वालियर हाईवे पर जौनई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्राॅला ने ईको कार में टक्कर मार दी। ईको कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से एसएन हाॅस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्राॅला को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। धौलपुर जिले के गांव एदलपुर के रहने वाले 9-10 युवक एक ईको कार से मथुरा जिले के गांव अरसेना में सोबकी (विवाह से जुड़ी रस्म) देकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर जौनई मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्राॅला ने ईको कार में टक्कर मार दी। ईको कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। माैके पर माैजूद लोगों ने कार में फंसे घायलों मुकुल, मनीष, सौरभ, गौरव, कान्हा और नीरज को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से एसएन हाॅस्पिटल पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस और घायलों के परिजन भी माैके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम सहित चार घायल
ग्वालियर हाईवे स्थित थाना सैंया कट पर शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा दोपहर 3.10 बजे करीब हुआ। थाना क्षेत्र के गांव दनकसा निवासी रोहित बाइक से सैंया जा रहा था। सैंया थाने के सामने कट से मुड़ रहा था, तभी आगरा की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छोटू 10 माह, मां सुनीता व बाइक चालक पिता पवन निवासीगण ककुआ, मलपुरा घायल हो गए। घायल सुनीता ने बताया कि वह पति और बच्चे के साथ रक्षाबंधन पर मायके अंबाह जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed