फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   -Four accused, including a railway helper, caught for theft of railway property.

Jhansi News: -रेल संपत्ति चोरी में पकड़े गए रेलवे हेल्पर सहित चार आरोपी

Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
-Four accused, including a railway helper, caught for theft of railway property.
झांसी। रेलवे वर्कशॉप से रेल संपत्ति चोरी कर ले जा रहे चार आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक रेलवे कर्मचारी भी शामिल है, जो एसटीसी में हेल्पर के पद पर तैनात बताया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक बैटरी और पांच लोहे की प्लेटें बरामद की गई हैं। आरपीएफ वर्कशॉप ने चोरी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थ्री आरपीयूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ वर्कशॉप प्रभारी अर्चना देवी के नेतृत्व में एसआई बीसी अनुरागी व स्टॉफ ने शाम करीब साढ़े पांच बजे एसटीसी गेट वर्कशॉप के सामने संदेह होने चार लोगाें को स्कूटी समेत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी से चोरी की रेल संपत्ति बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए प्रवीण शर्मा उर्फ पिंचू निवासी गुदरीपुरा हाट का मैदान थाना प्रेमनगर, राजू उर्फ राज आदिवासी निवासी खड़ैय मोहल्ला ईसाईटोला, हिमेश शाक्या निवासी खातीबाबा मंदिर के पास व हेमंत वंशकार उर्फ छिंगा निवासी कब्रिस्तान के पास ईसाईटोला प्रेमनगर बताया।
विज्ञापन

पकड़ा गया प्रवीण रेलवे कर्मी है और एसटीसी में हेल्पर के पद पर तैनात है। आरपीएफ की पूछताछ में सामने आया कि रेलकर्मी प्रवीण शर्मा, राजू और हेमंत ने करीब एक सप्ताह पहले एसटीसी साइड से एक बैटरी चोरी की, जिसे उन्होंने राजीव नगर स्थित कबाड़ी को 8,500 रुपये में बेच दिया था। साथ ही स्कूटी से बरामद पांच लोहे की प्लेट बरामद कर स्कूटी को जब्त कर लिया है। आरपीएफ ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed