फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर करा लिए शादी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर

नौकरी लगवाने के नाम पर करा लिए शादी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर

Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर करा लिए शादी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे शादी प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। अब वह उसे ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं तथा उसकी फोटो को गलत तरह से पेश करके बदनाम कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रेम प्रभाकर, जितेंद्र यादव व पारस उसके पास आए और नौकरी लगवाने की बात कही। उन्होंने उससे कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने शादी प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करवाए हैं। बताया कि आरोपी उसेे ब्लैकमेल कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो छह लाख रुपये मांगने लगे। जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


बताया कि उसकी फोटो को भी गलत तरह से पेश करके बदनाम किया जा रहा है। जिससे वह व उसका परिवार मानसिक तनाव व दहशत में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed