फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शादी का खर्च देने पर हुआ समझौता

शादी का खर्च देने पर हुआ समझौता

Tue, 19 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शादी का खर्च देने पर हुआ समझौता
जालौन। नगर में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे बारातियों को देखकर दुल्हन ने निकाह करने से इंकार दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया है। समाज के बुजुर्गों की पंचायत में दूल्हा पक्ष के शादी खर्च के तीन लाख रुपये देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन


शनिवार रात नगर के मोहल्ला भवानीराम निवासी अब्दुल मजीद की बेटी रोशनी की शादी थी। बारात झांसी के नई बस्ती कॉलोनी निवासी अलीम के बेटे एहसान की आई थी। बारात जब विवाह स्थल बलदेव पैलेस पहुंची तो वहां शराब के नशे में धुत बारातियों ने हुड़दंग करने लगे।
विज्ञापन


इससे दुल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारातियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। यह देखकर दुल्हन रोशनी ने निकाह करने से मना कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तीन बारातियों को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के बुजुर्गोँ में दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसने किसी की न सुनी और निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद मानमनोव्वल का दौर काफी देर तक चलता रहा। लेकिन कोई बात नहीं बनी। सोमवार को समाज के बुजुर्गों की पंचायत में दूल्हा पक्ष के शादी में खर्च तीन लाख रुपये देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तब दुल्हन पक्ष ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से मना कर दिया।

-दुल्हन के निकाह से इंकार करने का मामला
-जालौन में शनिवार को झांसी से आई थी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed