{"_id":"5babccb1867a557ed62a581b","slug":"161537985713-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर शाप पर दिया 500 का नकली नोट, धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बियर शाप पर दिया 500 का नकली नोट, धुनाई
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कदौरा (जालौन)। बियर शाप में 500 का नकली नोट देने पर सेल्समैन और उसके साथियों ने दो युवक की जमकर धुनाई की। दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद भीड़ ने पकड़े गए लड़कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि पकड़े गए युवकों का कहना है कि उन्हें नोट के नकली होने के बारे में जानकारी नहीं थी। फिर भी उससे पूछताछ की जा रही है। फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
कस्बा स्थित बस स्टैंड में बियर की दुकान पर शाम के वक्त दो युवक पहुंचे और सेल्समैन गुड्डन सिंह 500 सौ का नोट देकर दो बियर मांगी। नोट के नकली होने के शक पर सेल्समैन ने पुलिस को सूचना देने की बात कही। इस पर युवकों ने सेल्समैन को दुकान के अंदर से निकाल नोट छीनने का प्रयास किया और सेल्समैन को पीट दिया। शोर शराबा सुनकर अगल बगल के दुकानदार भी पहुंच गए और मारपीट कर रहेे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया।
इस पर तेज प्रकाश, शिवकुमार भीड़ के हत्थे चढ़ गए। जबकि दो साथी मौके से नोट समेत फरार हो गए। मेन बस स्टैंड में हुई मारपीट से इलाके में हड़कंप मच गया। सेल्समैन ने बताया कि युवकों के पास काफी संख्या में 500-500 के नोट थे जो उनके साथी लिए खड़े थे। पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नही मिली है, फिर भी पकड़े गए आरोपियों से नोटों और उनके फरार साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-चार में पकड़े गए दो युवक, जांच में जुटी पुलिस