फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   पुरवा दूजा के दलित हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

पुरवा दूजा के दलित हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुरवा दूजा के दलित हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। बेला क्षेत्र के पुरवा दूजा निवासी हत्याकांड के सोमवार को तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में नामजद किए गए सहार के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत चारों आरोपी फरार हैं। गांव में दहशत भरा सन्नाटा पसरा है। गांव वाले पुलिस और पीएसी के वापस लौटने से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सहायल थाना क्षेत्र के चौथा मील के भट्ठा के पास शनिवार को सुबह रामकेश दोहरे (45) का शव पड़ा पाया गया था। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुरवा दूजा के रहने वाले सहार भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश चौबे समेत उनके ही परिवारिक चार लोगों पर अगवा कर मार डालने का आरोप लगाते हुए सहायल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों के करीब नहीं पहुंच सकी है। इधर गांव वाले किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डरे और सहमे हैं। गांव वालों का कहना है कि जिस दिन घटना हुई और अंत्येष्टि के बाद तक तो पुलिस का पहरा रहा, पर जैसे ही वह सब क्रियाक्रम करके वापस लौटे पुलिस जा चुकी थी।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर सहायल थानाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। सीओ सिटी वंदना ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीसरे दिन भी नहीं जला चूल्हा, दहशत में रह रहा परिवार
-एसपी से सुरक्षा व्यवस्था की मांग, आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
बिधूना (औरैया)। बेला क्षेत्र के पुरवा दूजा में रामकेश के घर में तीसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला। परिजन खासे सदमे और डर के साए में जी रहे हैं। अपने छह बच्चों के साथ रामकेश की पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमारी ने बताया कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश चौबे के बटाईदार थे। फरवरी के महीने में आरोपियों ने उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी कर मारपीट की थी। इसकी उन्होंने बेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया था पर पुलिस ने उनकी नहीं सुनी थी। तब 19 मार्च को रामकेश ने औरैया न्यायालय में पेश होकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर कोर्ट के आदेश पर बेला थाने में छेड़छाड़ और मारपीट किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बात की लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे थे। और औरैया न्यायालय से लौटते समय बेटी के सामने वह रामकेश को बोलेरो में खींचकर ले गए और मार डाला। अब वह छह बच्चों के साथ बिल्कुल अकेली रह रही है। ऐसे में उसको किसी अनहोनी का डर सता रहा है। उसने एसपी से मांग की है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

- पुरवा दूजा हत्याकांड में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
- गांव में दहशत भरा सन्नाटा, अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हैं लोग





















































































































































































































































































फोटो26एयूआरपी 06- गांव में रामकेश के घर के बाहर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed