फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गैंगरेप के बाद की गई थी विधवा की हत्या

गैंगरेप के बाद की गई थी विधवा की हत्या

Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के बाद की गई थी विधवा की हत्या
रामपुरा। विधवा महिला की हत्या में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गई। पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगाें ने महिला के साथ तीन बार गैंगरेप के बाद उसकी गला दबाकर व नुकीली चीज से प्रहार कर हत्या की थी। हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव का कहना है कि आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है। जल्द ही उरई स्थित पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि 12 दिसंबर 2017 की रात रामपुरा के एक गांव में एक विधवा महिला की घर में हत्या कर दी गई थी। वह घर में अकेली रहती थी। उसका इकलौता बेटा गैर प्रांत की एक कंपनी में नौकरी करता था। महिला की हत्या में दुष्कर्म की बात सामने आ रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में इसे सामने नहीं लाया गया था। काफी हाथ पैर चलाने के बाद सोमवार को पुलिस को इस मामले में सफलता मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी हत्या करने वाले तीन आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की। साथ ही पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या करने से पहले इन लोगों ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ एक बार नहीं बल्कि तीन बार गैंगरेप किया था। महिला के घर से भागने व शोर मचाने का प्रयास करने पर इन लोगों ने उसकी गला दबाकर हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब उसकी मौत पर संदेह हुआ तो उसके घर में किसी नुकीली चीज से गले में प्रहार किया। हालांकि पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। पुलिस तीनों से थाने में पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के कुछ बिंदु बाकी रह गए हैं, जोकि पूछताछ के बाद सामने आएंगे। पूछताछ पूरी होने के बाद ही जल्द घटना का खुलासा उरई में एसपी की मौजूदगी में किया जाएगा।


सूत्रों की मानें तो सोमवार की देर रात एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी आरोपियों से पूछताछ करेंगे और प्रयास किया जाएगा कि जिस चीज से उसका गला घोंटा गया और जिस पेंचकस से उसकी गर्दन पर प्रहार किए गए, उन्हें भी बरामद कर लिया जाए। ताकि खुलासे के वक्त सब कुछ साफ और सभी के सामने हो।

रामपुरा के एक गांव में माह भर पहले हुई थी वारदात
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, जल्द होगा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed