फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   16 saal puraanee mohabbat ka saphar maut par aakar ruka

16 साल पुरानी मोहब्बत का सफर मौत पर आकर रुका

Thu, 03 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Thu, 03 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
 16 saal puraanee mohabbat ka saphar maut par aakar ruka
श्वेता व रूपेंद्र की शादी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 श्वेता और रूपेंद्र की मोहब्बत 16 साल पुरानी थी। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते थे। एक ही कालेज में पढ़ाई की। पढ़ने के दौरान ही इनकी एक दूसरे के घर में आवाजाही थी। धीरे-धीरे दोनों प्रेम में बंध गए। यह बात परिजनों सहित पूरे मोहल्ले को पता थी। वर्ष 2013 में रूपेंद्र ने श्वेता से शादी की इच्छा जताई। सजातीय होने से दोनों परिवार सहमत हो गए। कानपुर में दोनों परिवारों ने धूमधाम से विवाह किया।  
विज्ञापन


भरथना के पास ग्राम हथनौली के  मूल  निवासी रूपेंद्र का परिवार 1992 से दिबियापुर में रह रहा है। रूपेंद्र के पिता आर्मी में थे।  श्वेता के पिता राकेश रोडवेज में परिचालक के पद पर तैनात थे। वह कंचौसी के पास प्रसाद पुर्वा के रहने वाले हैं। वर्ष1995 में वह भी दिबियापुर में रहने लगे। श्वेता व रूपेंद्र एनटीपीसी के केंद्रीय विद्यालय में साथ-साथ पढ़ते थे। इसी बीच दोनों में मोहब्बत हो गई। इंटरमीडिएट के बाद श्वेता अपनी ननिहाल कानपुर चली गई। मामा के यहां रहकर उसने पढ़ाई पूरी की। इस बीच श्वेता व रूपेंद्र के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। तीन वर्ष पूर्व श्वेता का परिवार यहां से मकान बेचकर चला गया। यह कानपुर के विकास नगर में रहने लगे। श्वेता के पिता वर्तमान में लोनी डिपो गाजियाबाद में रोडवेज में परिचालक हैं।  वर्ष 2013 में रूपेंद्र ने श्वेता से शादी करने की इच्छा जताई। सजातीय होने से दोनों परिवार सहमत हो गए।
विज्ञापन


काल बन गया झगड़ा  
कालेज के समय से ही रूपेंद्र और श्वेता के बीच नोकझोंक चलती रहती थी। इनके बीच कई बार झगड़े भी हुए । बाद में फि र से दोस्ती हो गई। इस बार इनकेे बीच का झगड़ा ही दोनों के लिए काल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed