फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किशोरी के इतना बड़ा कदम उठाने का किसी को नहीं था अहसास

किशोरी के इतना बड़ा कदम उठाने का किसी को नहीं था अहसास

Fri, 14 Jun 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के इतना बड़ा कदम उठाने का किसी को नहीं था अहसास
बुधवार की रात कानपुर में रामादेवी पुल के नीचे राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली प्रेमिका की शिनाख्त बूढ़ादाना निवासी किशोरी के रूप में हुई है। किशोरी 30 मई को फतेहपुर खागा निवासी एक युवक के साथ घर से चली गई थी। इस मामले में पिता ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। घर के सदस्यों को आभास भी नहीं था कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
विज्ञापन



बुधवार की रात कानपुर में रामा देवी पुल के नीचे प्रेमी युगल ने राजधानी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटनास्थल पर युवक का वोटरआईडी कार्ड मौके पर मिला था। इसमें युवक का नाम नागेंद्र सिंह यादव पुत्र जितेंद्र सिंह वाला का पुर्वा फतेहपुर खागा लिखा था। प्रेमिका के पास मिले पर्स में दिबियापुर लिखा था। एक फोटो मौके पर मिली थी जिसमें प्रेमी युगल द्वारा जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर के आसपास खिचाई गईं फोटो थीं। साथ ही श्रंगार का सामान भी मौके पर मिला था। इससे माना जा रहा था कि दोनों ने आत्महत्या से पूर्व शादी की और वैष्णो देवी भी गए। परिजनों व पुलिस के डर से दोनों ने आत्महत्या कर ली। थाना दिबियापुर में जानकारी मिलने पर दिबियापुर क्षेत्र से गायब लड़कियों के बारे में पुलिस द्वारा जानकारी की गई। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह राठौर ने बताया कि मृतका की शिनाख्त दिबियापुर के बूढ़ादाना से 30 मई को गायब हुई लड़की के रूप में हुई है। इधर, कानपुर में मृतका की शिनाख्त करने गए कन्हैयालाल रावत उर्फ मधू पुत्र स्व. परमात्मा रावत निवासी बूढ़ादाना ने फोन पर बताया कि उन्हें कानपुर निवासी रिश्तेदारों से सूचना मिल गई थी। इस पर वह शव की शिनाख्त करने कानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने शव की शिनाख्त अपनी बेटी शिवांगी उर्फ बिट्टो के रूप में कर ली है। बताया कि शिवांगी 9 वीं पास करके 10 वीं क्लास में गई थी। शुक्रवार को वह अपनी पुत्री का शव लेकर गांव आएंगे। अब वह एवं लड़के का परिवार साथ में हैं। उन्हें अब किसी से कोई गिला नहीं। जो हुआ सो हुआ। भाई विकास भी शिनाख्त करने के लिए कानपुर गया है।
विज्ञापन


एक जून को कन्हैयालाल रावत ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई को ऊमरसाना में हलवाई का काम करने गए थे। उसकी 16 वर्षीय बेटी शिवांगी उर्फ बिट्टो को गांव में गोविंद सिंह पुत्र अवधनारायण के रिश्तेदार नागेंद्र सिंह यादव पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी वाला का पुर्वा जिला फतेहपुर खागा बहला-फुसलाकर ले गया। पुत्री अपने साथ एक सोने की अंगूठी, सोने की मटर माला, घर में रखे 20 हजार रुपए नकद लेकर अपने साथ गई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि नागेंद्र सिंह का गांव में काफी आना जाना था। अंदेशा जताया था कि नागेंद्र सिंह उसकी पुत्री की हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed