फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भंटिडा में युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

भंटिडा में युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 13 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भंटिडा में युवती की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
अछल्दा (औरैया)। पति के साथ भटिंडा में रह रही विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अछल्दा थाने में तहरीर दी है। पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को मारकर शव गायब कर दिया है। वहीं, इस बाबत थाने के एसआई देवेंद्र शर्मा का का कहना है कि घटना भटिंडा की है, इसलिए मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भदसान गांव निवासी दीप सिंह ने थाना थाने में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका देवी (21) की शादी छह माह पहले 16 नवंबर 2018 को अछल्दा थाना क्षेत्र के में की थी। शादी के बाद प्रियंका का पति हरीशंकर उसे लेकर भटिंडा चला गया था। वहां प्राइवेट नौकरी करता है। बुधवार को सुबह प्रियंका के जेठ ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। उन्होंने शव गांव लेकर आने को कहा तो जवाब मिला कि भटिंडा में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पिता दीप सिंह का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर शव गायब कर दिया है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed