फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हादसे के बाद तीन घंटे तक औरैया-कन्नौज मार्ग पर लगा रहा जाम

हादसे के बाद तीन घंटे तक औरैया-कन्नौज मार्ग पर लगा रहा जाम

Wed, 12 Jun 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद तीन घंटे तक औरैया-कन्नौज मार्ग पर लगा रहा जाम
सहार (औरैया)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के बाद सोमवार की रात ग्रामीणों और परिजनों ने औरैया- कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन बस चालक पर कार्रवाई की मांग करते रहे। बाद में पहुंचे पुलिस के अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज किए जाने और बस को बरामद कर लिए जाने की बात कही गई तो जाम खोल दिया। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



सोमवार की देर रात सहार बंबे के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक विकास उर्फ आशीष कुमार को टक्कर मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे मृतक विकास उर्फ आशीष कुमार के पिता सुनील कुमार ने बताया कि विकास सहार में एक तिलक समारोह से खाना खाकर लौट रहा था कि पीछे से प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विकास पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मजदूरी करता था। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने प्राइवेट बस पर कार्रवाई किए जाने और मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर रात में ही औरैया-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


जाम और हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सहार और बेला थाना पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन वे अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीएम बिधूना रमापति व सीओ बिधूना लालता प्रसाद मौके पर पहुंचे और बताया कि टक्कर मारने वाली बस को बरामद कर लिया गया है। चालक घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसे खड़ा करके भाग निकला है। रिपोर्ट भी दर्ज की जाएगी। तब जाकर करीब तीन घंटे बाद रात एक बजे लगभग परिजनों ने जाम खोला और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद लाश का जल प्रवाह किया गया। बेला थाने में बस चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासी रेलवे क्रासिंग के पास दिबियापुर को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed