फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो दिन पहले हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

दो दिन पहले हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 01 Jun 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
औरैया। बाइक से मामा के घर जा रहे दंपति से जेवरात लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा व जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन



इटावा जिले के कसबा बसरेहर के हरीनगर मोहल्ला निवासी मालती पत्नी उमेश चंद्र की ओर से पुलिस को अपने साथ हुई लूट की सूचना दी गई थी। इसमें बताया था कि 29 मई को वह अपने पति व मामी उमारानी के साथ बाइक से मामा के घर ग्राम दुहल्ला थाना अछल्दा जा रही थीं। ग्राम किशोरी पुर्वा के पास पसैहा-दुहल्ला मार्ग पर बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। तमंचा दिखाते हुए चेन व झाले, उमेश के गले में पड़ी चेन व मामी उमारानी के झाले छीन कर भाग गए थे। पुलिस ने 31 मई को दो अभियुक्तों दीपू पुत्र रामकुमार दोहरे निवासी दरबटपुर व गुड्डू पुत्र प्रेम नरायन निवासी मुहम्मदाबाद को ग्राम मुहम्मदाबाद से गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
विज्ञापन



एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि तीसरा आरोपी रिंकू उर्फ रिषभ दोहरे पुत्र शिव कुमार दोहरे निासी दरबटपुर फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस के अलावा लूटे गए जेवरातों में एक चेन व दो जोड़ी कान के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद की है। बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने का तरीका है कि वे बाइक से पीछा करके तमंचे के बल पर लोगों से लूट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed