{"_id":"5ce985bebdec2207177167d1","slug":"155880804817-auraiya-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज पर रुपये मांगने का आरोप लगा निलंबित किए जाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज पर रुपये मांगने का आरोप लगा निलंबित किए जाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरौली शिव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद समझौते के लिए दोनों पक्षों केे राजी होने के बाद भी युवक को छोडने के नाम पर चौकी इंचार्ज पर रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। मामला संज्ञान में आते ही भाजपा नेताओं ने चौकी का घेराव कर एसपी से रिश्वत मांगने के आरोपी दरोगा को निलंबित करने व जेल भेजने की मांग की है। उधर एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ लालता प्रसाद को सौंपी है।
ग्राम पिपरौली शिव में शनिवार को गांव निवासी विकास कुशवाहा का पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। चौकी इंचार्ज याकूबपुर पवन कुमार यादव मौके पर पहुंचकर विकास को चौकी लिवा ले गए। बातचीत के बाद दोनों पक्ष समझौता करने को राजी हो गए। पीड़ित के पिता रामबाबू का आरोप है कि जब उन्होंने विकास को छोडने के लिए चौकी इंचार्ज पवन यादव से कहा तो चौकी इंचार्ज ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा के जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा औरैया वासुदेव सिंह प्रजापति को अवगत कराया। भाजपा नेताओं ने चौकी पहुंचकर घेराव किया।
घेराव के दौरान मौजूद बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह राजपूत, रोहिताश्व सिंह राजपूत, सहार मंडल अध्यक्ष नवनीत राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा औरैया शीलू कुशवाहा, जेपी त्रिवेदी लोकसभा सह संयोजक नमो प्रकोष्ठ मंडल, संयोजक आईटीसेल सहार संजीव शुक्ला, राहुल चौहान, राधाकृष्ण सविता याकूबपुर पूर्व प्रत्याशी विधान सभा बिधूना, अशोक अग्निहोत्री, सतीश अग्निहोत्री, राजू शुक्ला, प्रेमबाबू तिवारी, रघुनाथ बाथम, आशाराम चक्रवर्ती समेत आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने रिश्वत मांगने के आरोप में पवन कुमार के खिलाफ एसपी हरीश चंदर से उनके निलंबन की कार्रवाई किए जाने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पीड़ित विकास का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। एसपी ने संज्ञान में लेते हुए सीओ लालता प्रसाद को इसकी जांच सौंपी। घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए। इस पर सीओ ने बेला थानाध्यक्ष विष्णु गौतम के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की है। उधर चौकी इंचार्ज पवन यादव ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ एक युवती ने शिकायती पत्र दिया था। जिस पर लड़के को वह अपने साथ चौकी ले गए थे। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर दिया। रुपये मांगने के आरोप को उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ बेवजह साजिश की जा रही है। वह इस प्रकरण में जांच का सामना करने को तैयार हैं।