फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी पूर्व प्रधान का साथी गिरफ्तार

भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी पूर्व प्रधान का साथी गिरफ्तार

Sat, 25 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का आरोपी पूर्व प्रधान का साथी गिरफ्तार
दिबियापुर (औरैया)। भाजपा के सेक्टर संयोजक पर हमला करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पूर्व प्रधान ऊमरसाना को स्वाट टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन



भाजपा के बूढ़ादाना के सेक्टर संयोजक संजय सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी बूढ़ादाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक मई को पूर्व प्रधान धर्मेंद्र एवं हाकिम सिंह ने रास्ते में पीड़ित और उनके साथी राजू, दीपक, रुचित को धमकाया। कहा कि तुम लोग भाजपा के लिए काम करते हो। आज तुमको जान से मार देंगे। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया। रिपोर्ट में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी भाजपा के विधायक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आए दिन गालियां देते रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ दिबियापुर थाने में 8 मई को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उपनिरीक्षक रजनीश कुमार ने बूढ़ादाना से हाकिम सिंह पुत्र लज्जाराम निवासी भिढ़ानापुर दिबियापुर को बूढ़ादाना से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 18 मई की रात में हाकिम सिंह के साथी पूर्व प्रधान ऊमरसाना धर्मेंद्र को स्वाट टीम ने फतेहपुर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed