फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नीचे वाले सुनते नहीं, अफसरों से बंधती उम्मीद

नीचे वाले सुनते नहीं, अफसरों से बंधती उम्मीद

Tue, 21 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नीचे वाले सुनते नहीं, अफसरों से बंधती उम्मीद
औरैया। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने को लेकर शासन भले ही कटिबद्ध है, लेकिन उनके मातहत समस्याओं के निराकरण को लेकर सजग नहीं दिख रहे। ग्राम स्तर, थाना स्तर और चौकी स्तर पर फरियाद न सुने जाने से फरियादी सीधे जिलास्तरीय अफसरों के पास फरियाद सुनाने आता है, और होता वही है, अफसर यहां से फिर से उन्हीं प्राथमिक स्तर के अधिकारियों के पास भेजते हैं तब वे कार्रवाई करते हैं। ऐसे ही तीन केस सोमवार को जिला मुख्यालय में मिले जिनकी प्राथमिक स्तर पर नहीं सुनी गई तो वे जिलाधिकारी और एसपी के पास आए।
विज्ञापन


ग्राम मटेरा निवासी सरोज तिवारी पत्नी गिरिजाशंकर ने डीएम अभिषेक सिंह मीणा व एसपी हरीश चंदर को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में उसका पुश्तैनी कच्चा मकान है। इसकी दीवारें ढह गई थीं। इसका निर्माण करा रही थी कि 17 मई को प्रधान पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर आए और बाउंड्रीवाल व पिलर ढहा दिए। इसका विरोध करने पर उन्होंने गालीगलौज कर धमकी दी। उन्होंने थाने में शिकायत की पर नहीं सुनी गई। सोमवार को दोनों अधिकारियों ने उसको प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


ब्लाक एरवाकटरा की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर निवासी दिव्यांग वृद्ध दयाराम ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर डीएम से मिला और शिकायती पत्र देकर बताया कि वह भूमिहान और दिव्यांग है। किसी तरह से अपना पेट पाल रहा है। वह एक अदद आवास तथा शौचालय के लिए ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काटते थक चुका है। ब्लॉक स्तर पर किसी अधिकारी के न सुनने पर वह सोमवार को जिलास्तरीय अफसर को फरियाद सुनाने आया। डीएम ने एक होमगार्ड के साथ विकास भवन सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी से मिलने को भेजा। डीएम ने सीडीओ को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककोर बुजुर्ग निवासी शिवरतन पुत्र स्वर्गीय प्रीतम ने कलक्ट्रेट में डीएम अभिषेक सिंह मीणा को शिकायती पत्र देकर बताया कि 19 मई को अपने घर पर सो रहा था। रात्रि में 11 बजे गांव का एक दबंग घर के बाहर कुंडी बजाते हुए उससे गालीगलौज करने लगा। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो वह धमकी देते हुए चला गया। इसकी शिकायत उसने चौकी और थाना में की लेकिन वहां सुनवाई न होने पर वह डीएम से मिलकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed