{"_id":"5c894e61bdec22144c192049","slug":"151552502369-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अपात्रों को आवास मिलने के मामले में तीन पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 अपात्रों को आवास मिलने के मामले में तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा(औरैया)। विकास खंड की ग्राम पंचायत रामपुर-बोड़ेपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में खेल किया गया। यहां आईडी में हेराफेरी कर 21 अपात्रों को आवास आवंटित कर दिए गए। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई तो उन्होंने जांच बैठा दी। जांच में मामला सही पाए जाने पर अछल्दा ब्लॉक के तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार, वरिष्ठ सहायक तत्कालीन पटल सहायक केे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम पंचायत रामपुर-बोड़ेपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अपात्रों को आवास आवंटन के मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा से शिकायत की गई थी। शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक जेपी गौतम को जांच सौंपी थी। परियोजना निदेशक ने बीडीओ अछल्दा को जांच दी। जिस पर बीडीओ अछल्दा अश्वनी कुमार ने जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाईं। लाभार्थियों के फर्जी दस्तावेज के आधार पर गलत आईडी पर आवास आवंटित करने का मामला पाया। बीडीओ अश्वनी कुमार सोनकर ने ब्लॉक में तैनात तत्कालीन कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक राम कुमार दुबे, घनश्याम लेखाकार के विरुद्ध अछल्दा थाने में 21 अपात्रों के आवास आवंटन में आईडी में हेराफेरी करके आवास आवंटन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-अछल्दा विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर बोड़ेपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो