फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

Thu, 21 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। करसान रोड पर मयूर गार्डन के पास कार व बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई, जबकि बाइक में आग लग गई। कार चालक किसी तरह निकलकर भाग गया। बाइकसवार दंपति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दमकल जब तक बाइक की आग बुझाती यह पूरी तरह जल चुकी थी।


मोहल्ला नया पाठकपुरा मरघट के पीछे के निवासी मोहित (30) पुत्र महेंद्र गुरुवार की दोपहर पत्नी पूजा (25) को बाइक से शहर के एक नर्सिंग होम छोड़ने जा रहा था। उस नर्सिंग होम से दोनों नर्सिंग का कोर्स कर रहे थे। बाइक करसान रोड स्थित मयूर गार्डन के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार आल्टो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। कार भी सड़क पर पलट गई। बाइक में आग लग गई। लोगों ने कार चालक को किसी तरह कार से बाहर निकाला तो वह बाहर निकलते ही भाग निकला। उसके भी काफी चोट आई थी। राहगीर मोहित व पूजा के पास पहुंचे। हेलमेट न लगाए होने से मोहित के सिर में गहरी चोट आ गई थी। राहगीर हादसे की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को देकर घायल दंपति को जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना जब मोहित के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजन बदहवास हालत में घर से दौड़ पड़े। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फायर ब्रिगेड ने बाइक में लगी आग बुझाई लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। साथ ही सड़क के बीचों बीच पलटी कार को हटाकर किनारे किया गया। टक्कर मारने वाली कार उरई के शिवकुमार पारासन की बताई जा रही है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहित और पूजा की शादी 4 मई 2017 को हुई थी। दोनों में काफी प्रेम था। दोनों नर्सिंग का कोर्स भी एक कोचिंग सेंटर में एक साथ कर रहे थे। अभी डेढ़ माह पूर्व दोनों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। पर किस्मत को पता नहीं क्या मंजूर था कि एक साल में ही दोनों इस दुनिया से एक साथ विदा हो गए। मोहित अपने पिता का इकलौता बेटा था। घर में उसकी दो छोटी बहनें है।



चार दिन पूर्व ही मोहित के दादा किशन प्रसाद की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी 23 जून को तेरहवीं है। मोहित तेरहवीं के कार्ड बांट रहा था। लेकिन किसी को क्या पता था कि दादा की तेरहवीं से पहले ही उनका पोता और उसकी पत्नी ही दुनिया छोड़ देंगे।

-टक्कर के बाद कार पलटी, बाइक में लगी आग
-शहर के करसान रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed