{"_id":"5a2c27864f1c1ba7668b90df","slug":"151512843142-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर मारपीट कर तमंचे से फायर करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर मारपीट कर तमंचे से फायर करने का आरोप
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी महिला ने अपने ससुराली जनों के खिलाफ मारपीट व तमंचे से फायर करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कछपुरा निवासी सुषमा देवी ने दिए पत्र में बताया कि चार दिसंबर को पति मनोज कुमार के साथ औरैया न्यायालय गई थी। वहां पर गवाही में उसने कह दिया कि वह अपने पति से पीड़ित है। मेरे पति मनोज कुमार व देवर विवेक कुमार, फूफा ससुर जसवंत सिंह निवासी ढरकन कचहरी से निकलते ही गाली गलौज करने लगे। साथ ले जाने से मना कर दिया। मैने अपने भाई पंकज को फोन किया। जिस पर उसके चाचा पूरनमल व भाई पंकज के साथ वह अपनी ससुराल पहुंची। ससुरालियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
भाई पंकज व चाचा पूरनमल ने विरोध किया तो देवर ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। मायके आ गई हूं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।