{"_id":"5a1325704f1c1bb6678bcf06","slug":"151511204208-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व मासूम को जबरन उठा ले गया दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला व मासूम को जबरन उठा ले गया दबंग
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कदौरा में एक दबंग महिला व उसकी मासूम बच्ची को जबरन अपने साथ ले गया। महिला का पति जब दबंग से कारण पूछने पहुंचा तो दबंग ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पति ने थाने में दबंग के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कदौरा के ग्राम बवीना निवासी गुड़िया पत्नी नंद किशोर सोमवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बेटी को साथ लेकर बाजार गई थी। वहां उसे रास्ते में गांव का ही प्रिंशु कुशवाहा पुत्र ढर्रे कुशवाहा मिल गया। वह गुड़िया व उसकी मासूम बेटी को जबरन अपने साथ ले गया।
जब नंदकिशोर को इसकी जानकारी हुई तो वह सीधा प्रिंशु के घर पहुंच गया। उसने पत्नी व बेटी के बारे में पूछा। इस पर प्रिंशु ने नंदकिशोर से गाली गलौज की। उसके विरोध करने पर प्रिंशु मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन
नंदकिशोर ने थाने पहुंच कर प्रिंशु के खिलाफ पत्नी व बेटी का अपहरण करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
कारण पूछने पहुंचे पति को पीटा, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो