फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोर्ट में तारीख पर आए पति व सौतेले बेटे को पीटा

कोर्ट में तारीख पर आए पति व सौतेले बेटे को पीटा

Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में तारीख पर आए पति व सौतेले बेटे को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। तारीख पर सोमवार को कोर्ट आए पति और सौतेले बेटे को पत्नी ने परिजनों के साथ पीट दिया। सुरक्षा में लगा गार्ड भी उन्हें नहीं बचा पाया। उसने तुरंत यूपी 100 को सूचना दी, जबह तक पुलिस पहुंची तब तक पत्नी मौके से चली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

फरीदपुर निवासी नाथूराम वर्तमान में अर्जुन नगर इटावा में रह रहा है। उसका अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को अपने बेटे के साथ तारीख पर आया था। उसकी पत्नी ने साथियों के साथ दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की वजह से सुरक्षा में आया गार्ड भी कुछ नहीं कर सका। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। मारपीट में घायल नाथूराम ने बताया कि उसका 2015 से पत्नी शकुंतला देवी से मुकदमा चल रहा है। बताया कि उसकी पत्नी पहले भी कई बार हमला कर चुकी है जिस पर हाईकोर्ट के निर्देश पर उसे सुरक्षा मिली है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मदनगोपाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed