{"_id":"59e39cc34f1c1b6a678b612a","slug":"151508089027-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक लाभ का पैसा चला गया दूसरे के खाते में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारिवारिक लाभ का पैसा चला गया दूसरे के खाते में
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। नगर के दुर्गानगर वार्ड में रहने वाली एक महिला के पति की मृत्यु के बाद समाज कल्याण विभाग ने उसके खाते में पारिवारिक लाभ का पैसा भेजा पर यह पैसा तकनीकी कमी से बैसुंधरा गांव की एक महिला के खाते में चला गया। जब विधवा महिला ने पैसा मांगा तो आरोपी महिला ने उसके साथ गाली गलौज की। भुक्तभोगी ने पुलिस में शिकायत की है।
थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जावित्री देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी दुर्गानगर ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा पारिवारिक लाभ का 30 हजार रुपया उसके खाते में भेजा गया था लेकिन किसी तकनीकी खराबी से यह रुपया बैसुंधरा निवासी एक महिला के खाते में चला गया। जब उसको इसकी जानकारी हुई तो वह रुपए मांगने गई। इस पर आरोपी महिला ने कई बार पैसा देने का वायदा किया। मामले की शिकायत उसने बैंक व विभाग में भी की।
विज्ञापन
इस पर सहयोग देने की बात कही गई। ग्राम प्रधान ने भी पैसे दिलाए जाने का आश्वासन दिया। रविवार को वह बैसुंधरा में महिला के घर पर पैसे लेने के लिये गई तो उसके घर के सदस्यों उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए धमकी दी। इस पर पीड़िता ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। बाद में उसने थाने पहुंच कर महिला व उसके घर के सदस्यों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंागने पर महिला के साथ कर दी गाली गलौज