फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नाबालिग बालिका को भगाने व दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

नाबालिग बालिका को भगाने व दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग बालिका को भगाने व दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद
औरैया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लल्लू सिंह ने थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम उद्यौपुर की मड़ैया निवासी मनीष उर्फ भगत को एक अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा दुष्कर्म करने में आजीवन कारावास व 80 हजार रुपये अर्थदंड दिया। कोर्ट ने पीड़िता को 50 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में अदा करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन



अभियोजन के अनुसार वादी ने थाना दिबियापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी 2016 की शाम लगभग साढ़े पांच बजे मनीष उर्फ भगत पुत्र श्रीकृष्ण निवासी उद्यौपुर की मड़ैया उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। धारा 363, 366, 376 व पाक्सो तथा अनुसूचित जाति तथा अत्याचार अधिनियम का मामला दिबियापुर थाने में पंजीकृत हुआ।
विज्ञापन


चार्ज शीट के बाद यह मामला विशेष न्यायाधीश (लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) लल्लू सिंह की कोर्ट में चला। अभियोजन की ओर से एडीजीसी चंद्रभूषण तिवारी, सुधीर गौतम व राजेश कुमार तथा बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद एडीजे लल्लू सिंह ने दोषी मनीष उर्फ भगत को आजीवन कारावास तथा 80 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। विभिन्न धाराओं में दी गईं सजाएं एक साथ चलेंगी। अर्थदंड में से 50 हजार रुपये पीड़ित को प्रतिकर के रूप में देने का भी आदेश दिया। दोषी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अस्सी हजार अर्थदंड भी लगाया
-पीड़िता को 50 हजार प्रतिकर भी लगाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed